नई दिल्ली | साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) रातों रात आंख मारकर इंटरनेट सेंशन बन गई थीं। उनकी फिल्म का एक सीन वायरल हुआ और वो कई जवां दिलो की धड़कन बन गई। प्रिया प्रकाश की छोटी सी खबर भी फैंस के लिए बहुत बड़ी होती है। एक बार फिर प्रिया का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लेकिन इस बार प्रिया ने आंख मारकर नहीं बल्कि अपनी गायकी से दिल छुआ है। प्रिया जितनी बेहतरीन एक्टर हैं उतनी ही कमाल की सिंगर भी हैं। एक बार फिर उनकी आवाज में गाया हुआ गाना सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।