60 से लेकर 70 के दशक की एक्ट्रेस प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh) की खूबसूरती और अदाकारी का हर कोई कायल था. नजाकत से भरी प्रिया की एक झलक फैंस के दिलों को छू जाया करती थी. प्रिया ने साल 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. खास बता ये है कि ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने अपने दौर की हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवाया था. प्रिया ने ‘हीर रांझा’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘हंसते ज़ख्म’, ‘साहेब बहादुर’, ‘कुदरत’ और ‘हाथों की लकीरें’ जैसी बेहतरीन और हिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा दिखाया है.