बॉलीवुड में अब तक कई लव स्टोरी जन्म ले चुकी हैं. कुछ आज तक खुशहाल जीवन साथ बिता रहे हैं, तो कुछ खुशी पाने के लिए अलग हो चुके हैं. इंडस्ट्री की एक लव स्टोरी ऐसी ही है एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और अपने दौर के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna). दोनों की लव स्टोरी और शादी के बारे में अच्छे से जानते हैं. जब दोनों की शादी हुई थी तब डिंपल 16 साथ की थीं और राजेश खन्ना 32 साल के थे. दोनों के बीच 16 साल का गैप था, लेकिन प्यार में उम्र, छाटो-बड़ा, अमीर-गरीब ये सब कहां नजर आता है.