हाल में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं और एक बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।' इसके अलावा प्रियंका की शादी के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।'