नई दिल्लीPublished: Nov 04, 2022 12:40:24 pm
Riya Jain
पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार वीडियो उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके बॅाडीगार्ड की वजह से चर्चा में आ रहा है।
बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। इस बार पूरे तीन साल बाद वह अपने देश लौटी हैं। एक्ट्रेस जब से आई हैं वीडियोज के जरिए सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपने वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार वीडियो उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके बॅाडीगार्ड की वजह से चर्चा में आ रहा है।