8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का नाम रखा है हटके, पहले कभी नहीं सुना होगा ऐसा कॉम्बिनेशन!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते जनवरी पेरेंट्स बने हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दिया था। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन खबर के अनुशार अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम रख लिया हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Apr 21, 2022

priyanka chopra daughter baby girl name revealed meet malti marie

priyanka chopra daughter baby girl name revealed meet malti marie

प्रियंका सरोगेसी के जरिये मां बनी थीं। खबरे के अनुशार यह पता चला था कि प्रियका चोपड़ा की बेटी प्रीमैच्योर पैदा हुई थी तो कुछ वक्त उसे अस्पताल में भी रहना पड़ा। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अब तक अपनी बेटी की तस्वीर अपने फैंस को नहीं दिखाई हैं। फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखना चाहते हैं। अब खबर यह आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम रख लिया हैं। तो चलिए जानते हैं देशी गर्ल ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा उसके बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ है। प्रियंका की बेटी 15 जनवरी को पैदा हुई थी। निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की थी।हालाकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी अपनी नातिन से मुलाकात नहीं की हैं। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया था।

प्रियंका चोपड़ा के फैंस प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर देखना चाहते हैं। इस बीच खबर है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। यह जानकारी उसके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती चोपड़ा है।

बता दे कि इस बात की जानकारी अभी ऑफिशियल तरीके से कंफर्म नहीं हुआ हैं। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम अभी तक अपने फैंस के साथ शेयर नहीं किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह खबर सुनते ही उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे।

यह भी पढ़ें- KGF 2 में यश की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ में हैं ऑनस्क्रीन बेटे से 9 साल छोटी, देखे तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग