
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म ने मारी बाजी, दुनिया भर में बनी नंबर वन
बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ने धमाल मचा दी है। दरअसल उनकी फिल्म दुनियाभर में नंबर वन फिल्म बन गई है। जिसको लेकर अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
जानकारी के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म "द व्हाइट टाइगर" ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह फिल्म पूरी दुनिया में नंबर वन फिल्म के रूप में उभर कर सामने आई है। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। दरअसल नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की एक रैंकिंग रिपोर्ट प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की है। जिसमें उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर नंबर वन पर है। वही हॉलीवुड फिल्म आउटसाइड द वायर नंबर दो पर है। अभिनेत्री ने यह रिपोर्ट शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ***** द व्हाइट टाइगर को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर वन फिल्म बनता देखकर काफी उत्साहित हूं, सभी के साथ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। देखते रहिए और मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं" आपको बता दें कि यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हुई। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता राजकुमार राव और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Published on:
27 Jan 2021 05:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
