नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। हालांकि, कई बार फैशन के चक्कर में वह भयंकर तरीके से ट्रोल हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो वह ऊप्स मूमेंट का भी शिकार हो जाती हैं।