2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने से कर दिया था मना, जानिए क्या थी वजह

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अन्नू कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसका खुलासा खुद अन्नू कपूर ने किया था।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 22 Feb 2022, 11:04 PM IST

priyanka-chopra

अन्नू कपूर लंबे वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह कई बेहतरीन रोल कर चुके हैं। वह डिजिटल स्पेस में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है। अन्नू कपूर प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐतराज और सात खून माफ फिल्म में काम कर चुके हैं। सात खून माफ में वह प्रियंका चोपड़ा के 7 में से एक पति का रोल निभा चुके हैं। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की किताब पर बनी थी।

इस फिल्म में इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश जैसे सितारों ने काम किया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर ने उस वक्त कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन्स नहीं दिए क्योंकि वह देखने में अच्छे नहीं हैं। उनका यह बयान सुर्खियों में रहा था इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का भी रिऐक्शन आया था।

'शायद मैं गुड लुकिंग नहीं हूं'

अन्नू कपूर इंडस्ट्री के सबसे फाइनेस्ट कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने दर्जनों ऐसी फिल्में की है, जिनमें उनकी बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म में जान डाली है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लंबा हिस्सा रहने वाले अन्नू कपूर ने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन्स देने से साफ मना कर दिया था, क्योंकि शायद वह 'अच्छे दिखने वाले' नहीं थे।

अनु कपूर की बात से नाराज हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

अनु ने आगे कहा था, ‘प्रियंका को हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है।’ एक्टर का मानना है कि अगर टैलेंट नहीं है, तो एक्टर को गुड लुकिंग होना चाहिए। प्रियंका ने तब अपने को-एक्टर की बात का जवाब देते हुए कहा था कि अगर एक्टर इंटीमेट सीन करना चाहते हैं और इस तरह के घटिया कमेंट करते हैं, तो उन्हें उस तरह की फिल्में करनी चाहिए।

प्रमोशन के वक्त अन्नू कपूर ने किया था खुलासा

साल 2011 में 'सात खून माफ' के प्रमोशन के वक्त अन्नू कपूर ने दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। अन्नू ने अपने बयान में कहा था कि प्रियंका को हीरो के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वो 'अच्छे दिखने वाले' नहीं थे और हीरो नहीं हैं, इसलिए उन्होंने उनके साथ ऐसे सीन्स के लिए मना कर दिया। उनका यह स्टेटमेंट उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का भी इस रिएक्शन आया था।

यह भी पढ़ें-न बीवी न बच्चा,तो कौन बनेगा 2300 करोड़ का मालिक, सलमान खान ने बताया अपना वारिस

प्रियंका के जवाब के बाद कहा था, बेटा...

जब इस बात पर प्रियंका चोपड़ा का रिऐक्शन मांगा गया तो उन्होंने जवाब दिया था, अगर किसी को इंटीमेट सीन करने हैं और ऐसे चीप कमेंट्स करने हैं तो उसी तरह की फिल्म में काम करना चाहिए। उनकी फिल्म में ऐसा कोई सीन स्क्रिप्ट में नहीं था। इसके बाद जब अन्नू कपूर तक यह कमेंट पहुंचा तो उन्होंने जवाब दिया था, लोग उन्हें उनके टैलंट के बल पर जज करेंगे चाहे वह प्रियंका के पति बनें या मेरिल स्ट्रीप्स के। उन्होंने प्रियंका को सलाह दी थी, बेटा, इन सब बातों को सीरियसली मत लो।

यह भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर ट्रेन से कूद कर मरना चाहती थीं, इस वजह से आते थे आत्महत्या करने के ख्याल