scriptयूएन जनरल असेंबली को प्रियंका चोपड़ा ने किया संबोधित, कहा- ‘दुनिया में सबकुछ नहीं है ठीक…’ | priyanka chopra says all is not well with our world at un general assembly | Patrika News

यूएन जनरल असेंबली को प्रियंका चोपड़ा ने किया संबोधित, कहा- ‘दुनिया में सबकुछ नहीं है ठीक…’

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2022 10:40:03 am

Submitted by:

Shweta Bajpai

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। आज उन्हें देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल स्टार तक के नाम से नवाजा जाता है। अब इनकी धाक न्यूयॉर्क में देखने को मिली। प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने पहुंची।

priyanka chopra says all is not well with our world at un general assembly

priyanka chopra says all is not well with our world at un general assembly

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहचान काफी बड़े स्टार के तौर पर बनाई है। आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की। इस आयोजन की फोटोज और वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टा पर भी शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वो वैनेसा नकाटे नजर आ रही हैं तो वहीं एक दूसरी फोटो में वो मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ दिखाई दे रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1572087489044828162?ref_src=twsrc%5Etfw
इन फोटोज के साथ प्रियंका ने आभार व्यक्त किया। फोटोज के कैप्शन में अमांडा गोर्मन की कही हुई बात को उन्होंने लिखा, ‘ मैं आपको हमारे भाग्य को आकार देने की चुनौती देती हूं। सबसे बढ़कर, मैं आपको अच्छा करने की चुनौती देती हूं, ताकि दुनिया महान बन सके।’

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला और अमांडा (Priyanka with Malala Yousafzai and Amanda Gorman) संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’ इसके साथ ही अमांडा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हए लिखा- ‘लव यू।’ प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। तब से लेकर अब तक वो इससे जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें

ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 12 का विनर

https://twitter.com/Malala?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका ने इस आयोजन का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया जलवायु संकट और कोविड -19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष कर रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध, और गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देती हैं जिसे हमने इतने लंबे समय तक लड़ा है और जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारे साथ सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन ये संकट संयोग से नहीं आए, लेकिन उन्हें एक योजना के साथ तय किया जा सकता है। हमारे पास वह योजना है, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य, दुनिया के लिए एक टू-डू सूची।’
https://twitter.com/hashtag/SDG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा, “दूसरे क्षण में मुझे ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन समिट में भाग लेने का सौभाग्य मिला। यह विश्वास करना कठिन है कि निम्न-मध्यम और उच्च आय वाले देशों में लगभग 2/3 बच्चे एक साधारण कहानी को पढ़ और समझ नहीं सकते हैं, सिस्टम विफल हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा को पाना एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।’
https://twitter.com/SDGoals?ref_src=twsrc%5Etfw
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज Citadel में देखा जाएगा। इसे Russo Brothers प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं लंबे समय के बाद अदाकारा बॉलीवुड फिल्म में भी दिखने वाली हैं। वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दो और एक्ट्रेसेस भी होंगी, जिनमें से कटरीना कैफ और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें

कश्मीर में शूटिंग खत्म कर घूमने निकले थे इमरान हाशमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो