10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Memorial Day पर Priyanka Chopra ने दिया भारतीय सेना को सम्मान, एक्ट्रेस के माता पिता भी कर चुके है इंडियन आर्मी में काम!

25 मई को आर्मी मेमोरियल डे (Memorial Day)मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश अपने सैनिकों के बलिदान और उनकी सेवाओं को याद करता है

2 min read
Google source verification
Priyanka remembered her parents on Memorial Day

Priyanka remembered her parents on Memorial Day

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हर मौके पर अपनी खास पहचान और छवि बनाने में हमेशा कामयाब होती हैं, और यदि बात आर्मी की हो तो वो ऐसे मौके पर कभी पीछे नहीं रहती हैं, दरअसल प्रियंका चोपड़ा का आर्मी बैकग्राउंड उन्हें हमेशा आर्मी के लिए प्रेरित करता रहता है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जन्म एक आर्मी ऑफीसर के घर में हुआ। लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका के हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं, और इस वक़्त प्रियंका (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही हैं।

आपको बतादें अमेरिका में हर वर्ष 25 मई को आर्मी मेमोरियल डे (Memorial Day) मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश अपने सैनिकों के बलिदान और उनकी सेवाओं को याद करता है। ऐसे में प्रियंका ने भी मेमोरियल डे (Memorial Day) पर अपने पेरेंट्स को याद किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आर्मी ऑफीसर मां मधु चोपड़ा और पिता स्व अशोक चोपड़ा, की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों इंडियन आर्मी की ड्रेस में नज़र आ रहे हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के साथ, कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे माता-पिता दोनों आर्मी में रह कर देश के लिए सेवाएँ दीं और मैने डिसीप्लीन उन्हीं से सीखा है।उन्होंने आगे लिखा कि "शायद इसी वजह से दुनिया भर के सैनिकों से मेरा नजदीकि का रिश्ता रहा है और मैं उन्हें अपने परिवार के सम्मानित सदस्यों की तरह देखती हूँ।" प्रियंका ने आगे लिखा कि "आइए, आज उन खोए हुए हीरोज़ को याद करें, जिन्होंने हमारी आज़ादी को बचाने के लिए आपनी जानें देश पर न्योछावर करदीं।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग