राजकुमार ने अपने दौर की कई हिट फिल्मों में बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया है. उन्हीं में ‘सौदागर’, ‘मर्यादा’, ‘वक्त’ और ‘तिरंगा’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. राजकुमार की अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने ही रहते थे, लेकिन वे कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट से दूर रहा करते थे. वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात किया करते थे. इसलिए उनकी लव स्टोरी (Raaj Kumar Love Story) का भी जिक्र कम ही होता है. आज हम आपको राज कुमार की पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं.