60 से 70 दशक में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर खूबसूरत अदाकारा मुमताज़ (Mumtaz) ने कई हिट फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1958 में रिलीज़ हुई फिल्म 'सोने की चिड़िया' से की थी. इस इसके वो 'दो रास्ते', 'रोटी', 'आपकी कसम', 'खिलौना' और 'प्रेम कहानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं. साल 1970 में उनकी एक फिल्म 'सच्चा झूठा' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) रोमांस करते नजर आए थे.