24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘RACE 3’: कमाई की रेस के सिकंदर बने सलमान, 8 दिन में किया ये कारनामा…

सलमान खान स्टारर यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Jun 23, 2018

race 3

race 3

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' हाल ही में रिलीज हुई है।सलमान खान स्टारर यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मूवी ने पहले ही वीकेंड को करीब 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसके साथ ही 'रेस 3' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

IIFA Awards 2018: जब ऐश्वर्या के चलते पूरी बच्चन फैमिली ने किया था बॉयकॉट, वजह थे सलमान!

फिल्म की टोटल कमाई की बात करे तो फिल्म ने करीब 8 दिनों में 147.45 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सलमान की 'रेस 3' गजब की कमाई कर रही है। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 255.52 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। वहीं भारत में जल्द ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

शाहरुख ने थमाई इरफान को अपने घर की चाबी, आखिर ऐसी क्या आई नौबत

कहानी
'रेस 3' की कहानी एक परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। शमशेर सिंह (अनिल कपूर) इस परिवार के हैड ऑफ दी फैमिली हैं। शमशेर हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं, जिस कारण उनके कई सारे दुश्मन बन जाते हैं। इन दुश्मनों से शमशेर सिंह को बचाने के लिए उनके कुछ वफादार लोग भी उनके साथ रहते हैं, जो अपनी जान देकर भी अपने बॉस की रक्षा करने का वादा देते हैं। उन्ही में से एक हैं सिकंदर यानि सलमान खान।

PHOTOS:वरुण की एंट्री लेते ही बेकाबू हुए फैन्स, एक्टर का स्वैग पड़ा सब पर भारी"

शमशेर सिंह के दो बच्चे हैं जिनका नाम संजना (डेजी) और सूरज (साकिब) है। यह दोनों पिता के वफादार सिकंदर से बहुत चिढ़ते हैं, इसका कारण परिवार की जायदाद है। असल में सिकंदर, शमशेर के बड़े भाई का बेटा होता है। बड़े भाई की मौत के बाद सिकंदर की मां शमशेर के साथ शादी कर लेती हैं। इतना ही नहीं मरते समय सिकंदर की मां अपनी जायदाद के दो हिस्से कर देती है; एक हिस्सा सिकंदर के हाथ आता है और दूसरा हिस्सा संजना-सूरज में बंटता है। संजना और सूरज इसी बात से चिढ़ते हैं कि जब घर के मुखिया उनके पिता हैं तो फिर जायदाद का आधा हिस्सा सिकंदर को क्यों जा रहा है ?

वहीं इस फिल्म में बॉबी देओल यश का किरदार निभा रहे हैं। वह भी शमशेर के इस बिजनेस का हिस्सा है। फिल्म के इंटरवल तक संजना और सूरज यह प्लान बनाते हैं कि सिकंदर और यश को आपस में लड़ा दिया जाए को फिर पूरी जायदाद हथिया ली जाए। इसके लिए वो जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) को दोनों के बीच में हड्डी की तरह डाल देते हैं। लेकिन फिर जो ट्विस्ट आता है वह देखने लायक है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग