23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तैमूर या अबराम नहीं ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर स्टार किड, छोटी-सी उम्र में अरबों का मालिक

तैमूर या अबराम नहीं ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर स्टार किड, छोटी-सी उम्र में अरबों का मालिक

Richest Star Kid In Bollywood: बॉलीवुड में बहुत से स्टार किड्स हैं, मगर इनमें से सबसे अमीर कौन सा जानते हैं आप? नहीं तो आज आपको पता चल जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 13 Apr 2024, 2:59 PM IST

Richest Star Kid In Bollywood

बॉलीवुड का सबसे अमीर स्टार किड

Richest Star Kid In Bollywood: बॉलीवुड में बहुत से स्टार किड्स हैं, जैसे अबराम, तैमूर, जेह आदि। लेकिन इनमें से कोई भी सबसे अमीर स्टारकिड नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये स्टार किड महज दो साल का है और इत्तु सी उम्र में ही ये अरबपति बन गया है।


हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं वो बी-टाउन का सबसे फेमस बच्चा है। ये हैं राहा कपूर। जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड हैं। अब आप सोच रहे होंगे कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

दरअसल, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपना नया घर खरीदा है। इसकी कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है। ये शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा से भी महंगा घर है। रणबीर और आलिया इस घर को अपनी बेटी के नाम करेंगे।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी बनाना चाहती थीं ‘दलितों के गायक’ को अपना हीरो, बस ये अड़चन आ गई

इस तरह राहा कपूर (Raha Kapoor) बिना कुछ किए ही महज दो साल की उम्र में ही सबसे अमीर स्टारकिड बन जाएंगी। रणबीर और आलिया दोनों ही इस ड्रीम हाउस में अपनी-अपनी कमाई लगा रहे हैं। रणबीर जो अपनी बेटी को बेहद प्यार करते हैं, वो इस घर को अपनी बेटी के नाम ही करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान नहीं इन्हें अपना भाई मानते हैं संजय दत्त, सोशल मीडिया पर की तारीफ, तस्वीरें वायरल


इस घर के अलावा आलिया और रणबीर कपूर के पास बांद्रा में एक फ्लैट भी है। इसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। राहा कपूर की दादी यानी नीतू कपूर के बास भी एक घर है इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस तरह कपूर खानदान की इकलौती वारिस राहा कपूर के पास बिना कुछ किए ही अरबों की संपत्ति हो गई है।