‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। ये फिल्म छुट्टी न होने के बावजूद जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं, अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये फिल्म अब एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। दरअसल ये भारत में स्काई फोर्स के 131.44 करोड़ के नेट कलेक्शन को मात देने से इंचभर दूर रह गई है। बुधवार तक रेड 2 ये आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी और इसी के साथ साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच देगी।