नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता राज कपूर इंडस्ट्री में शो मैन के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें आवारा, बरसात, चोरी-चोरी, और दीवाना जैसी शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। राज कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। जब वो एक्ट्रेस नरगिस संग 9 साल तक रिलेशनशिप में थे। तब अक्सर उन्हें लेकर खबरें सामने आती ही रहती हैं। लेकिन जब उनका नरगिस संग ब्रेकअप हो गया तो उन्होंने अपने परिवार की मर्जी से ही शादी की। तो चलिए जानते हैं राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा मल्होत्रा के बारें में।