वैजयंती ने राज कपूर को बताया पब्लिसिटी का भूखा
ऋषि ने लिखा है कि पापा ने मां को वापस लाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मां ने साफ कह दिया था कि जब तक वैजयंती वाला मामला क्लियर नहीं होता, वे घर नहीं आएंगी। कुछ साल पहले वैजयंती ने राज कपूर से अफेयर की बात को यह कहकर इंकार दिया था कि वे पब्लिसिटी के भूखे थे और इसी कारण दोनों के अफेयर की कहानी बुनी थी। इससे ऋषि काफी नाराज हो गए थे। ऋषि के अनुसार,'मैं भड़क गया था। वह इतनी निंदनीय कैसे हो सकती हैं और दिखावा कर सकती हैं कि अफेयर कभी नहीं हुआ? उन्हें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का कोई अधिकार नहीं था, क्योंकि वह अब सच्चाई बयां करने के लिए जिंदा नहीं थे।'