29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, और राज कपूर ने मुस्कुराते हुए की थी एंट्री

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘कुली' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके एक सीन के दौरन उनको काफी चोट लग गई थी। चोट ऐसी थी कि उनको ICU में भर्ती होना पड़ा था। इसी बीच हिंदी सिनेमा के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले राज कपूर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अमिताभ ने बताया कि इस दौरान उनके हाथ में शैंपेन की बोतल थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Jan 2022, 1:44 AM IST

amitabh-90.jpg

जब भी पूराने स्टार्स की कोई कहानी सामने आती है तो लोगों को सुनने और पढ़ने में काफी मजा आता है। ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर और अमिताभ बच्चन के बारे में बताने जा रहे हैॆ। दोनों ही अपने दौर के सुपरस्टार हैं। दोनों ने ही इंडस्ट्री और फैंस को कई हिट फिल्में दी हैं। करोड़ों दिलों की धड़कन में ये दोनों स्टार बसे हैं। ऐसे में दोनों एक बेहद पूराना किस्सा काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने किया था।

हुआ कुछ यूं था कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘कुली' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके एक सीन के दौरन उनको काफी चोट लग गई थी। चोट ऐसी थी उनको ICU में भर्ती होना पड़ा था। इसी बीच हिंदी सिनेमा के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले राज कपूर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। महानायक बताते हैं कि इस दौरान उनके हाथ में शैंपेन की बोतल थी और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी थी। अमिताभ बच्चन ने ये बात उनकी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च के दौरान बताई। अमिताभ बच्चन ने राज कपूर से जुड़े किस्से को सबके साथ शेयर करते हुए बताया था कि “कोई भी उनके प्यार को, उनके जिंदगी जीने के अंदाज को मैच नहीं कर सकता था, जो कि उनके काम में भी झलकता था। मुझे याद है कि जब मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती था तो वह मुस्कुराते हुए आईसीयू में आए थे। राज कपूर के हाथ में शैंपेन की बोतल भी थी।”

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों बहू को देखते ही खिल उठता है ससुर का चेहरा, जया बच्चन ने बताई थी वजह

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि "हमारे अच्छे स्वास्थ्य का जश्न मनाते हुए राज कपूर ने कहा था कि “इस बोतल के साथ हमें प्यार के जहाज को एक बार फिर से लॉन्च करना चाहिए।” इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने राज कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि “राज कपूर का नाम एक ही शब्द का प्रतीक था, वो है भारत। दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ, आपकी खुद की भारतीय पहचान भी उनके नाम से पहचानी जाती है। उनसे जुड़ी किसी भी घटना को बता पाना बेहद मुश्किल है।” बता दें कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक फाइट सीन शूट कर रहे हैं, जिसमें उनको चोट लग गई थी। उनको इस कदर चोट आई थी कि अस्पताल ले जाने के दौरान ही उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों ने उनको ‘क्लीनिकली डेड’ घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें-दोस्त से बोली अमेरिकन एक्ट्रेस जेनिफर गुडविन मेरे पति की मदद से बन जाओ मां