बता दें कि राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चली। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन कभी एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया। डिंपल के अलावा, राजेश खन्ना के कई एर्ट्रेसे के साथ अफेयर रहा था। अंजू महेंद्र से लेकर शर्मिला टैगोर के साथ उनका नाम जुड़ा था। वहीं, मुमताज के साथ भी उनका जोड़ा गया था। एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने यहां तक कह दिया था कि काका को मुमताज से ही शादी कर लेनी चाहिए थी। अपने जमाने में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें 'सच्चा-झूठा', 'दो रास्ते', 'आपकी कसम', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'प्रेम कहानी', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी फिल्में शामिल हैं।