नई दिल्लीPublished: May 13, 2021 05:15:28 pm
Shweta Dhobhal
सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी हमेशा से विवादों में घिरी रही है। दोनों को लेकर कई किस्से आज भी इंडस्ट्री में सुने जाते हैं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी में इस कदर हलचल शुरू हो गई थी। राजेश खन्ना सुसाइ़ड करने का मन बना चुके थे। जानें कपल से जुडे़ अनसुने किस्से।
नई दिल्ली। सुपरस्टार राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। वहीं जब उन्होंने अपने से छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। तब इंडस्ट्री के हर गलियारे में उनसे जुड़ी बातें सुनाई देती थीं। राजेश खन्ना से शादी करना डिंपल के लिए भी किसी सपने के पूरे हो जाने से कम नहीं था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही राजेश खन्ना का बर्ताव डिंपल के लिए बदलने लगा। वहीं दूसरी ओर डिंपल भी राजेश खन्ना के अफेयर्स और बेरुखी के चलते परेशान रहने लगी। बताया जाता है कि राजेश और डिंपल का रिश्ता इतने बुरे हालतों से गुज़रने लगा था कि एक बार डिंपल घर छोड़कर ही चली गई थीं। वहीं राजेश खन्ना की जिंदगी पर लिखी गई बुक 'राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया को लेकर एक किस्से का जिक्र है। जिसे सुन आप भी हैरान रहे जाएंगे।