18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों को ऐसे इमोशनली ब्लैकमेल करते थे संजय दत्त, जानें ऐसे ही चौंकाने वाले राज

संजय की जिंदगी के राज खोलते हुए बताया कि वे लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल करते थे।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 21, 2018

Sanjay dutt and Rajkumar Hirani

Sanjay dutt and Rajkumar Hirani

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई राज खुलने वाले हैं। बता दें कि संजय दत्त पर बन रही बायोपिक 'संजू' को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए संजय दत्त की जिंदगी के कई राज खोले हैं।

लड़कियों को करते थे इमोशनली ब्लैकमेल:
राजकुमार हिरानी ने संजय की जिंदगी के राज खोलते हुए बताया कि वे लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल करते थे। उन्होंने बताया कि संजय को जब भी किसी लड़की से प्यार होता था तो वे उसे किसी की भी कब्र के पास ले जाते और कहते कि वह उसे उनकी मां से मिलाने लाए हैं। जबकि वह उनकी मां की नहीं बल्कि किसी और की कब्र होती थी। बता दें कि संजू के टीजर और ट्रेलर से इस बात का खुलासा हो चुका है कि संजय की 308 गर्लफ्रेंड्स थीं।

ब्रेकअप के बाद की यह हरकत:
हिरानी ने बताया कि एक बार जब संजय का उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ तो वह अपनी कार से गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे। उसके घर के बाहर एक अन्य कार खड़ी थी। संजय को लगा कि वह कार उस लड़की के नए ब्वॉयफ्रेंड की कार है। ऐसे मे उन्होंने अपनी कार से उस कार को जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों कारों में काफी नुकसान हुआ। बाद में पता चला कि वह कार उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की नहीं थी।

ड्रग्स के नशे में पिता के साथ की ऐसी हरकत:

हिरानी ने एक किस्सा और सुनाया। उन्होंने बताया कि जब संजू ड्रग एडिक्ट थे तो एक बार वे ड्रग्स के नशे एक बार अपने पिता सुनील दत्त से मिलने पहुंचे। तब उन्हें लगा कि उनके डैड का सिर मोबबत्ती से जल रहा है। संजू उसे बुझाने की कोशिश करने लगे। उनके पिता भी इस बात से हैरान थे कि संजू कर क्या कर रहे हैं।