
Sanjay dutt
बॉलीवुड के खलानायक कहे जाने वाले अभिनेता संजय दत्त जब से जेल से आजाद हुए है उनके कॅरियर ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि वह एक के बाद एक बड़ी-बड़ी फिल्में साइन करते चले जा रहे हैं। जेल से बाहर आते ही संजय दत्त ने फिल्म 'भूमि' की और अब वह सात और बड़ी फिल्मों नजर आने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि निर्देशक प्रकाश झा डकैती पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। वैसे प्रकाश झा पॉलिटिकल ड्रामा बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। गंगाजल, राजनीति, अपहरण समेत कई हिट फिल्में बना चुके हैं और वह अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कुछ अलग है। फिल्म डकैती पर आधारित होगी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे।
डकैती पर आधारित फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश झा की फिल्म के लिए संजय और सिद्धार्थ दोनों अभिनेताओं ने हामी भर दी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म के लिए अभी लीड हीरोइन को साइन नहीं किया गया है। ना ही अभी फिल्म के टाइटल के नाम की घोषणा की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म डकैती पर आधारित होगी और इस तरह की फिल्मों के लिए संजय दत्त से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।
कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त:
संजय दत्त अभी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी फिल्मों की बात की जाए तो 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3', 'कलंक', 'तोरबाज', 'पानीपत', 'हाउसफुल 4', 'प्रस्थानम' और 'शमशेरा'है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इनमें 'प्रस्थानम' संजय दत्त की ही प्रोडक्शन होने वाली है। इस फिल्म में संजय अभिनय भी करेंगे और प्रोडक्शन भी करने वाले है। बता दे कि संजय की यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो चुकी है। बता दें कि फिल्म साउथ की एक रीमेक है जो कि एक तरह के टाइटल पर बनाई जा रही है।
'संजू' को लेकर सुर्खियों में:
संजय दत्त की बात करें तो वो फिल्म संजू को लेकर भी चर्चा में है क्योंकि वो उनकी बायोपिक है और 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनका किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। जिन्होंने अपने आपको संजय के किरदार में ढालने के लिए काफी मेहनत की है।
Published on:
11 Jun 2018 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
