1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raju Srivastava के हाथ-पैरों में दिखी हरकत, डॉक्टर बोले – ‘पहले से स्थिर’

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 10 अगस्त को दिल दौरान पड़ने के बाद दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उनकी हालात काफी गंभीर बताई जा रही थी। हाल में उनको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Aug 2022, 9:50 AM IST

Raju Srivastava के हाथ-पैरों में दिखी हरकत

Raju Srivastava के हाथ-पैरों में दिखी हरकत

10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को सीने में तेज दर्द उठा और वो गिर पड़े, जिसके बाद जिम ट्रेनर उनको लेकर AIILMS अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि उनका कार्डियक अरेस्ट आया है, जिसका सीधा असर उनके दिमाग पर हुआ है। कई दिनों तक उनकी स्थिती काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद अब उनकी स्तिथी बेहतर बताई जा रही है। हाल में रजू के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी हेल्थ अपडेट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है, जिसमें बताया गया है कि कॉमेडियन के हाथ-पैरों में हरकत देखने को मिली है। साथ ही डॉक्टर ने भी उनकी स्तिथी पहले से बेहतर बताई है।

वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके परिवार वाले और उनके तमाम फैंस लगातार उनके लिए दुआ मांग रहे थे कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं। उनकी हेल्ट से जुड़ी इस अपडेट के सामने आने के बाद उनके फैंस थोड़ा चैंन की सांस ले पाएंगे। राजू श्रीवास्तव के परिवार की ओर से जो उनका हेल्थ अपडेट जारी किया गया है।

उसमें लिखा है 'राजू श्रीवास्तव जी की तबियत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी पूरी ज़िम्मेदारी के साथ उनके स्वास्थ्य का ख़्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबसे अपील है कि अफ़वाहों / फर्जी खबरों पर ध्यान न दें। कृपया राजू श्रीवास्तव जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।- राजू श्रीवास्तव का परिवार'।

यह भी पढ़ें: क्यों अपनी मां Sarika के साथ नहीं रहना चाहती थीं Shruti और Akshara Haasan? तलाक के बाद पिता Kamal Haasan को चुना था


साथ ही उनके फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट्स कर उनके अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी दी थी। उन्हें ट्यूब के जरिए लिक्विड के तौर पर दूध देना शुरू कर दिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान राजू श्रीवास्तव ठीक से रेप्सॉन्ड कर रहे हैं।

उन्हें होश आने में अभी कुछ वक्त और लगेगा। बता दें कि उनके परिवार वालों और फैंस के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तक सभी ने उनके परिवार से बातचीत करके हर संभव मदद का आश्वासन जताया है, जिसके बाद से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें:Saif Ali Khan ने जब बेटी Sara Ali Khan के साथ फिल्म करने से कर दिया था इनकार, ये थी वजह