1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saif Ali Khan ने जब बेटी Sara Ali Khan के साथ फिल्म करने से कर दिया था इनकार, ये थी वजह

पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने उनके साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 12 Aug 2022, 2:19 PM IST

Saif Ali Khan ने जब बेटी Sara Ali Khan के साथ फिल्म करने से कर दिया था इनकार

Saif Ali Khan ने जब बेटी Sara Ali Khan के साथ फिल्म करने से कर दिया था इनकार

पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थें। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनके पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने उनके साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। जी हां, आपको ये सुनकर काफी हैरानी हुई होगी, लेकिन ये सच हैं और आज हम आपको इस अनटोल्ड स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, सारा और सैफ के पास फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का ऑफर आया था।

वहीं सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद सैफ ने बेटी को फिल्म ‘जवानी जानेमन’ नहीं करने के लिए कहा था। इसके पीछे की वजह ये थी कि वो चाहते थे कि बेटी सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे एक्टर्स के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करें। यहीं वजह थी कि दोनों आज तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

हालांकि, उनके फैंस बेटी और पिता को एक फिल्म में साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। इसके अलावा आज सारा अली खान अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी पहली ही फिल्म से अलग छाप छोड़ चुकी सारा ने ‘सिंबा’, ‘अतरंगी रे’, ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं सारा अली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सारा अली का नटखट अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है।

यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda से ब्रेकअप की खबरों के बीच Rashmika Mandanna बोलीं - 'ध्यान मत दो..आगे बढ़ो'


इसके अलावा सारा अली खान भले ही एक बड़े नवाबी खानदान से तालुख रखती हैं, लेकिन उनकी परवरिश मां अमृता सिंह (Amrita Singh) ने ही की है। खास बात ये है कि उनका लुक उनकी मां से बेहद मेल भी खाता है। सारा को लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपनी मां की तरह ही खूबसूरती के साथ-साथ सीरत भी पाई है। सारा अली अपनी मां अमृता सिंह के काफी क्लोस हैं।

इसके अलावा सारा अली अपने पिता की दूसरी पत्नी और छोटी मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं और साथ ही अपने सौतेले भाइयों तैमूर अली खान और जेह के साथ भी काफी वक्त बितान पसंद करती हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘वो उसी से शादी करेंगी जो उनकी मां का भी ख्याल रखेगा’।

यह भी पढ़ें:'यहां देश डूब रहा और आपको बॉलीवुड की पड़ी है?', फ्लॉप फिल्मो को लेकर बिगड़े Anurag Kashyap; बोलें 'सबका बहिष्कार...'