8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rakhi Sawant ने लंबे संघर्ष के बाद बनाया मुकाम, पड़ोसियों से मांगकर खाना पड़ता था खाना.. दर्दभरी है स्ट्रगल स्टोरी

राखी सावंत (Rakhi Sawant) आज मना रही हैं जन्मदिन गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं राखी पड़ोसियों से मांगकर खाती थीं बचा हुआ खाना कास्टिंग डायरेक्टर के ताने सुनने के बाद बदल डाला लुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 25 Nov 2020, 5:29 PM IST

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

नई दिल्ली | बॉलीवुड की कॉन्ट्रोर्शियल क्वीन राखी सावंत का आज अपना 42वां जन्मदिन (Rakhi Sawant Birthday) मना रही हैं। राखी अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज राखी को उनके फैंस और सेलेब्स जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। राखी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है जिसका जिक्र वो खुद कई बार कर चुकी हैं। उनके संघर्ष की कहानी बेहद ही दर्दभरी है। राखी ने इंडस्ट्री में खुद की जगह बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया। उन्होंने कई लोगों के ताने सुनने के बाद अपना नाम बदलने से लेकर लुक भी बदल डाला था।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का दूसरा गाना Shona Shona हुआ रिलीज, आते ही टॉप ट्रेंड में बनाई जगह

राखी सावंत (Rakhi Sawant) का असली नाम नीरू भेदा है। एक वक्त था जब राखी के घर में खाने तक को नहीं था। उन्होंने अपने बचपन में टीना अंबानी की शादी में खाना परोसने का काम किया था। राखी की मां अस्पताल में आया का काम करती थी जबकि पिता मुंबई पुलिस में एक मामूली कॉन्सटेबल थे। कई बार राखी के घर में खाने तक को नहीं हुआ करता था तो पड़ोसियों से मांगकर खाना पड़ता था। राखी के घर की हालत देखकर उनके पिता जल्द ही उनकी शादी कर देना चाहते थे। ये देखने के बाद राखी कुछ पैसे चोरी करके भाग गई थीं। उसके बाद मुंबई में उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को अपना डांस दिखाकर काम पाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उनपर बुरी नजर डाली।

राखी ने बताया था कि कभी उनके रूप-रंग को लेकर कोई ताना देता था तो कभी कोई कास्टिंग डायरेक्टर उनके साथ बुरी हरकते करता था। ये सब देखकर राखी ने तय किया कि वो भले ही बार डांसर बन जाएंगी लेकिन कुछ भी गलत नहीं करेंगी। राखी ने अपने लुक को बदलने के लिए सर्जरी करवाई और फिर उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए। राखी को साल 2005 में आए गाने परदेसिया (Pardesiya) से पहचान मिली। इस आइटम सॉन्ग से राखी को खूब सफलता मिली और आइटम गर्ल के नाम से वो मशहूर हो गईं। इसके बाद राखी ने कई हिट गाने दिए।

आज भी राखी कई फिल्मों में आईटम सॉन्ग (Item Song) करती हैं। राखी ने साल 2009 में राखी का स्वयंवर भी किया था जिसे खूब पसंद किया गया था। हालांकि ये शो स्क्रिप्टेड था इसके बारे में खुद राखी ने जानकारी दी थी। कुछ ही वक्त पहले राखी ने रितेश नाम के शख्स से शादी कर ली। हालांकि आज तक उन्होंने अपने पति को मीडिया से रूबरू नहीं करवाया है।