1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति रितेश को याद कर इमोशनल हो गईं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बाॅलीवुड डामा क्वीन का इंस्टाग्राम देख इस बात का आप अंदाजा लगा सकते है कि वह पति रितेश को कितना ज्यादा मिस कर रही हैं। हाल ही में उन्होने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसे देख आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि राखी अपने पति से कितना प्यार करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 25 Feb 2022, 7:36 PM IST

rakhi.jpg

बाॅलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत का शादी टूट गया हैं। उऩ्होने इस बात की जानकारी खुद कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया था। शुरुआत में उन्हें काफी दुखी देखा गया था। यहां तक की शादी टूटने के बाद राखी मीडिया के सामने रोते हुए भी दिखी थी। हालांकि उनके अलगाव को लेकर फिलहाल रितेश और राखी दोनों ने ही खुलकर बात नहीं की है। लेकिन दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वो एक दूसरे को याद करते हैं।

राखी सावंत अपनी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस को लिए फोटो और वीडियों शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम रितेश का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ गाना भी एड किया हैं। राखी के इस पोस्ट को शेयर करते इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहें हैं।

राखी के नए पोस्ट पर कई फैंस उन्हें कई लोग उन्हें झूठा बता रहे हैं तो कई लोग उनका मजाक बना रहे हैं। कई फैंस उऩ्हे कमेंट्स के जरिए समझाते हुए भी दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”राखी का भरोसा नहीं किया जा सकता, अफसाना की शादी में तो बहुत खुश लग रही थी। आपको बता दे कि राखी सावंत ने हाल ही में अफसाना की शादी में देखा गया था। जिसके बाद उऩका यह पोस्ट देख फैंस उनका मजाक बना रहे हैं।

आपको बता दे कि करीबन तीन साल पहले राखी सावंत ने अपनी शादी शुदा होने की खबर शेयर कि थी लेकिन अपनी पति रितेश का चेहरा उन्होने कभी सामने नहीं लाया अब दोनों ने बिगबॉस 15 के घर में एक साथ एंट्री की थी। रितेश राखी से पहले ही घर से बाहर हो गए थे। जब वो घर में थे तब उनकी पहली पत्नी ने मीडिया के सामने उनके खिलाफ कई बातें की। हालांकि रितेश उन सब बातों को झूठ बताते हैं।

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के कहने पर डैनी ने बदल दिया था अपना नाम, जानिये क्या थी वजह