1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रकुल प्रीत और जैकी भगनानी? भाई ने खोली पोल !

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में रोज किसी न किसी कपल के शादी की बात चल रही है। अभी खबर आई थी कि जल्द ही कियारा और सिद्धार्थ शादी करने वाले हैं तो वहीं अब एक और कपल के शादी के बंधन में बंधने की खबर आ रही है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 13 Oct 2022, 12:42 PM IST

rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details

rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details

खबर है कि रकुल अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की जल्द दुल्हनियां बनने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2023 में सात फेरे ले सकते हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बारे में अभिनेत्री के भाई ने खुलासा किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रकुल के भाई अमन ने बताया है कि रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। शादी को लेकर फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होगा तो रकुल सभी को खुद इस बारे में बताएंगी। फिलहाल जैकी के पास की बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और रकुल भी व्यस्त हैं, ऐसे में दोनों शादी का फैसला सोच-समझकर लेंगे।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इंडस्‍ट्री के नामचीन प्रोड्यूसर हैं, ऐसे में वह इस शादी को ग्रैंड बनाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच रकुल प्रीत के एक ट्वीट कर इन खबरों को अफवाह बताया है।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने दी बॉलीवुड को हवन करने की दी सलाह

रकुल ने ट्विटर पर मजाकिया लहजे में लिखा कि उनकी जिंदगी से जुड़ी इस खबर के बारे में उन्‍हें ही कुछ पता नहीं है। रकुल प्रीत ने ट्विटर पर अपने भाई अमन को टैग करते हुए लिखा, 'अमन, तुमने कंफर्म कर दिया? और मुझे बताया भी नहीं ब्रो... यह कितना मजाकिया है कि मुझे ही अपनी जिंदगी के बारे में खबर नहीं है।'

दरअसल काफी समय से चर्चा थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये भी खबरें थीं कि वो शादी अगले साल करने वाले हैं, लेकिन इन खबरों को रकुल प्रीत सिंह ने पूरी तरह से नकार दिया है।

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि यदि हम किसी को पसंद करते हैं तो इसमें छुपाने वाली क्या बात है? मैंने बहुत से ऐसे कपल देखें हैं जो अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारते। मुझे लगता है कि रिश्ते में सम्मान और प्यार होना चाहिए, इसे पर्दे में रखने की जरूरत नहीं है।

बीते साल अक्‍टूबर, 2021 में पहली बार रकुल प्रीत सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर जैकी के लिए अपने प्‍यार का इजहार किया था। रकुल ने अपने बर्थडे पर तब एक फोटो और थैंक यू नोट लिखकर जैकी के लिए ढेर सारा प्‍यार दिखाया था। इसके साथ ही अक्सर दोनों साथ में देखे जाते हैं।

रकुल जल्द ही आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) के साथ फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- साजिद खान को लेकर एक्ट्रेस ने किए शॉकिंग खुलासे