मुंबई। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने का कार्य देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से चंदा देने के साथ शुरू हो चुका है। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने योगदान देना शुरू कर दिया है। आम लोगों से लेकर राजनेता, बिजनेसमैन, मंदिर-ट्रस्ट और फिल्मी हस्तियां आगे आई हैं। अब तक 100 करोड़ रूपए से ज्यादा का चंदा जमा हो चुका है। इसमें फिल्मी हस्तियों ने भी योगदान देना शुरू कर दिया है।