दृश्यों में करेंगे बदलाव
अली अब्बास जफर ने मंगलवार रात को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट के जरिए सीरीज में बदलाव की बात कही है। उन्होंने लिखा,’हमारे देश के लोगों की भावनाओं का हम बहुत सम्मान करते हैं। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म या धार्मिक विश्वास को चोट पहुंचाना या नहीं था। तांडव की कास्ट और क्रू ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए वेब सीरी में बदलाव का निर्णय लिया है। हम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गाइडेंस और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। यदि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को इस सीरीज से चोट पहुंची हो तो, हम फिर से माफी मांगते हैं।’