मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) में अर्से बाद गोकुलधाम सोसायटी वालों को पोपटलाल की शादी ( Popatlal Marriage ) की खुशखबरी मिली थी। सभी लोग जश्न मनाने के लिए सजधज के तैयार थे। बैंड मंगवाया गया, सोसायटी वालों ने नाच-गाना किया। हालांकि अब इस शो में पोपाटलाल की शादी को लेकर ट्विस्ट आने वाला है। सोसायटी वालों की तैयारी, नई दुल्हन का स्वागत, पोपटलाल को सरप्राइज गायब हो जाने वाला है।