
'राम तेरी गंगा मैली' में बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी 35 साल बाद दिखती हैं ऐसी, दाऊद के साथ दिखने के बाद हो गया था करियर बर्बाद
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर रहे हैं, जिनकी पहली फ़िल्म हिट होने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए हैं। इनमें सिर्फ़ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। जब फ़िल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज़ हुई थी, तो सफ़ेद साड़ी में लिपटी मंदाकिनी को देख लोग दीवाने हो गए थे। इस फ़िल्म में मंदाकिनी ने ख़ूब सारे बोल्ड सीन दिए थे, जिसकी वजह से फ़िल्म हिट हो गई और मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं। यही नहीं फ़िल्म हिट होने का श्रेय भी उन्हें दिया गया था।
लोग आज भी मंदाकिनी की सुंदरता की मिसाल पेश करते हैं। राजकपूर ने उन्हें ब्रेक दिया था जब वो महज 22 साल की थीं। साल 1985 में आई फिल्म, 'राम तेरी गंगा मैली' से मंदाकिनी को अलग पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। लाखों लोगों का दिल जीतने के बाद वो लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। कई लोग उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
अपने करियर की शुरूआत में उन्होंने तेजी से शोहरत और सफलता की बुलंदियां छूईं हालांकि, वह जितनी तेजी से फलक तक पहुंची उतनी ही तेजी से नीचे भी आ गईं और फिर अचानक जैसे कहीं गायब हो गईं। अपने छोटे से फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने करीब 42 फिल्में की लेकिन अचानक से मंदाकिनी को फिल्म मिलना बंद हो गया।
90 के दशक में मंदाकिनी अपने फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही। दरअसल अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम नीली आंखों वाली मंदाकिनी को अपना दिल दे बैठे थे। मंदाकिनी और दाऊद को कई जगहों पर साथ देखा जाने लगा। दाऊद भी मंदाकिनी के साथ खुलकर नजर आने लगे लेकिन एक फोटो जब सामने आईं तो उसने हर जगह तहलका मचाकर रख दिया।
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में ही श्रीदेवी ने निभाया खुद से 12 साल बड़े एक्टर की मां का किरदार
वहीं 1996 में मुंबई बम ब्लास्ट में दाऊद को मुख्य आरोपी पाया गया जिसके बाद मंदाकिनी से काफी पूछताछ की। इस घटना के बाद एक्ट्रेस को फिल्में न के बराबर मिलने लगी और उनकी आखिरी फिल्म साल 1996 में 'जोरदार' रिलीज हुई थी।
फिल्मी दुनिया की चकाचौंद से अब दूर रहने वाली मंदाकिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। 58 साल की उम्र में उनमें बेशक कई बदलाव आए हैं, लेकिन उनके चहरे की वो चमक और सुंदरता अब भी बरकरार है।
यह भी पढ़ें: भारत के पूर्व राष्ट्रपति के वंशज है आमिर खान, शाहरुख खान से लगा रखी है ये उम्मीद
Published on:
25 Feb 2022 09:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
