'एनिमल' के बाद अब रणबीर कपूर 'रामायण' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 'रामायण' में रणबीर कपूर 'भगवान राम' बनेंगे और उनके साथ साई पल्लवी नजर आएंगी, जो माता सीता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके लिए मुंबई में ही अयोध्या सेट बनाया गया है, जिसकी लागत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।