क्या इस क्लिप में
स्वामी रामदेव के शेयर किए गए इस 'सत्यमेव जयते' के क्लिप में डॉ समित शर्मा कहते नजर आ रहे हैं,' दवाईयों की वास्तविक कीमत बहुत कम होती है। लेकिन जब हम इन्हें बाजार से खरीदते हैं, तो हम 10 से 50 प्रतिशत अधिक कीमत देते हैं। इनको ज्यादा कीमतों पर बेचा जाता है। भारत में 40 करोड़ से ज्यादा लोग अपने लिए दो वक्त का खाना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। क्या वे इन बेहद ज्यादा कीमत वाली दवाईयों को खरीद सकते हैं? बीच में आमिर खान आश्चर्य से टोकते हुए कहते हैं, बहुत सारे लोग ज्यादा कीमतों की वजह से दवाईयां खरीद नहीं पाते हैं।' जवाब में डॉ शर्मा कहते हैं, हां, डब्ल्यूएचओ का कहना है कि आजादी के 65 साल बाद भी भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या ऊंचे दामों के चलते जरूरी दवाईयां नहीं ले पाती है। आमतौर पर, ब्लड कैंसर मेडिसन का एक पैकेट 1.25 लाख रुपए का आता है। वही जेनेरिक मेडिसन 10 हजार रुपए में भी खरीदी जा सकती हैं।'