साथ ही बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए एक्टर ने भी हामी भर दी है. फिलहाल, फिल्म निर्माता और एक्टर की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ये फिल्म राणा को मिलती है, तो ये उनके लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकती है. साथ ही ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख साउथ स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. राणा दग्गुबाती के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) भी नजर आने वाली हैं. वहीं खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग अभी हैदराबाद में की जा रही है. वहीं फिल्म में दीपिका का भी कैमियो हो सकता है.