इससे पहले रणबीर कपूर, संजय दत्त की बयोग्राफी 'संजू' में उनके किरदार में नजर आए थे. वहीं अगर फिल्म ‘शमशेरा’ के बारे में बात करें तो, इसमें रणबीर कपूर एक खूंखार डकैत के रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं संजय दत्त एक खतरान दरोगा के किरदार में नजर आने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में सभी स्टार्स कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं? चलिए आपको बताते हैं, जिससे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. खबरों की माने तो, इस फिल्म में रील रोल निभाने वाले रणबीर कपूर ने इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है.