आज के समय में ज्यादातर लोग ओटीटी (OTT) की तरफ अपना रुख कर रहे हैं. लोगों को ओटीटी पर दिखाई जाने वाली वेब सीरीज में काफी एक्साइटेड आता है. ऐसे में बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों ने ओटीटी को अपनाते हुए अपना डिजिटल डेब्यू कर लिया है. वहीं इनमें कई सितारे ऐसे भी हैं, जो ओटीटी पर काम नहीं करना चाहते. इन्हीं में से एक हाल में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के छोटे पंडित यानी राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी हैं, जिन्होंने करीबन 5 सालों तक ओटीटी की दुनिया में न जाने का फैसला किया था.