5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भल्लालदेव’ को इस हॉलीवुड फिल्म जैसी लगती है ‘बाहुबली’, कही ये बड़ी बात…

'बाहुबली' अब कॉमिक्स के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 24 Oct 2018, 11:56 PM IST

baahubali

baahubali

अभिनेता राणा दग्गुबती को सुपरहिट भारतीय फिल्म श्रंखला 'बाहुबली' से जुड़कर गर्व महसूस होता है। 'बाहुबली' अब कॉमिक्स के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है। राणा अपने व्यावसायिक दौरे पर सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्हें एक बुक स्टोर मिला, जिसने 'बाहुबली' श्रंखला पर आधारित कॉमिक्स की कई प्रतियां बेची थीं।

जापानी भाषा में कॉमिक्स को एशियाई बाजार में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। राणा ने एक बयान में कहा, 'कॉमिक्स/ग्राफिक्स उपन्यास जैसे फिल्म के ट्रांस मीडिया और 'स्टार वार्स', 'जुरासिक पार्क' की तरह फिल्मों के व्यापार के माध्यम या डीसी/मार्वल सिनेमैटिक दुनिया में टाइटल मिलने से ही इसे दोबारा जीना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा, 'भारत की शायद पहली फिल्म, जिसने न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि किताब, कॉमिक्स जैसे सभी मौजूदा मंचों पर सभी सीमाएं तोड़ने वाला और 'मंगा' कॉमिक्स के तौर पर जापान जाने वाले शो का हिस्सा बनकर मैं वास्तव में खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं। इतनी खास चीज का हिस्सा बनकर और भविष्य में भारतीय कहानी कहने की संभावना को खोलकर मैं वास्तव में खुद को खुशकिस्मत समझता हूं।' उन्होंने कहा, ''बाहुबली' ने भारतीय सिनेमा के साथ वही किया, जो 'स्टार वार्स' ने अमेरिका में किया। वास्तव में मुझे लगता है कि हम अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं।' 'बाहुबली : द बिगनिंग' और 'बाहुबली : द कंक्लूजन' में प्रभास और राणा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म की कहानी दो भाइयों के बीच पुराने साम्राज्य पर अधिकार करने पर आधारित थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन