31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल हुई Ranbir-Alia के वेडिंग कार्ड की फोटो! जाने कार्ड की सच्चाई

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वेडिंग कार्ड सुर्ख़ीयों में बना हुआ हैं। चलिए जानते हैं वायरल हो रहा इस वेडिंग कार्ड के पीछे का सच…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 13 Apr 2022, 6:35 PM IST

ranbir kapoor alia bhatt wedding card photo viral on social media know truth

ranbir kapoor alia bhatt wedding card photo viral on social media know truth

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की ख़बरें सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। इसी बीच दोनों की शादी की वेडिंग कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ हैं।

इतना ही नहीं इस कांड पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार का भी नाम शामिल हैं। इस वेडिंग कार्ड पर लिखा हुआ है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 22 जनवरी 2020 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में करने जा रहे हैं। लेकिन क्या यह कार्ड सच हैं? क्या वाक़ई में ही रणवीर और आलिया की शादी पहले हो चुकी हैं? चलिए जानते हैं इस वेडिंग कार्ड का सच।

इस कार्ड को सोशल मीडिया पर शेयर कर तमाम फैंस आलिया भट्ट और रणवीर कपूर को उनकी शादी की बधाइयां दे रहे हैं। देखने में यह कार्ड काफ़ी ज़्यादा सुंदर हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस शादी के कार्ड को देख कर सवाल उठा रहे हैं। सब का पहला सवाल यही है कि इस शादी के कार्ड पर डेट इतना पुराना क्यों हैं।

अगर हम इस कार्ड को बारीकी से देखें तो इस कार्ड पर आलिया भट्ट के नाम ग़लत हैं। साथ ही इस कार्ड पर आलिया भट्ट के पिता का भी नाम ग़लत है आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट है जबकि इस कार्ड पर आलिया भट्ट के पिता का नाम मुकेश भट्ट लिखा हुआ हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म “हम आपके है कौन” में Salman Khan की भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा अब दिखती है ऐसी

ग़ौर करने की बात ये है कि शादी की तारीख़ 22 जनवरी लिखी हुई हैं। इस वेडिंग कार्ड पर इतनी सारी गलतियाँ है जिसे देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह वेडिंग कार्ड नक़ली हैं। इसे फोटोशॉप के माध्यम से बनाया गया हैं। इस कार्ड को देखकर बिलकुल भी कन्फ्यूज होने की ज़रूरत नहीं हैं।