scriptमालदीव वेकेशन से लौटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, साथ में खूबसूरत दिख रही जोड़ी | Ranbir Kapoor and Alia bhatt returned from Maldives vacations | Patrika News

मालदीव वेकेशन से लौटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, साथ में खूबसूरत दिख रही जोड़ी

locationमुंबईPublished: Apr 25, 2021 07:52:53 pm

अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मालदीव वेकेशन से वापस इंडिया लौट गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

,

,

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित रूमर्ड जोड़ी अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों मालदीव से लौटे हैं। मालदीव में वेकेशन पर जाने के दौरान भी मीडिया ने दोनों को स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर दोनों साथ ही उतरे और कोविड गाइडलाइन का पालन करते दिखे।

 

ranbir_kapoor_alia_bhatt.png

इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर सफेद टीर्शट और जिंस में नजर आए। ब्लैक कैप, वाइट मास्क और कंधे पर बैग कैरी किए रणबीर आलिया के साथ-साथ चलते दिखे। आलिया ने डेनिम शॉर्ट, वाइट टीशर्ट और इस पर जैकेट डाले हुए था।

 

यह भी पढ़ें : कोरोना से ठीक होते ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निकले छुट्टियां मनाने

ranbir_kapoor_alia_bhatt_photo.png

बता दें कि मालदीव जाने के बाद आलिया ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसमें वह बिकिनी में नजर आ रहीं थीं। इससे पहले दोनों स्टार्स कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। बारी-बारी से क्वारंटीन होने के बाद वे काम पर लौटे। उनके साथ निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, बोलीं- ‘छोटा बच्चा बना गैंगस्टर’

ranbir_alia_bhatt.png

बॉलीवुड सेलेब्स के मालदीव जाकर वेकेशन मनाने को लेकर कई सेलेब्स नाराज भी हैं। नाराज सेलेब्स का कहना है कि देश इतनी बड़ी महामारी से लड़ रहा है, लोगों के पास इलाज और घर चलाने के पैसे नहीं हैं। ऐसे में स्टार्स का वेकेशन पर जाकर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करना असंवेदनशीलता को दिखाता है। सेलेब्स के मालदीव वेकेशंस पर नाराज होने वालों में लेखिका शोभा डे, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस श्रुति हासन हैं। इन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और सेलेब्स को उनकी इस गलती का अहसास करवाया।

ranbir_kapoor_alia_bhatt_photos.png
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब मालदीव्स के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर आये थे , तो ये था नजारा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो