
(वैधानिक चेतावनी: ध्रूमपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है)
कहते हैं तस्वीरें सब कुछ बयां कर देती हैं और रणबी कपूर की कुछ तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन स्वीरों से यह भी साफ हो गया कि वर्तमान में उनका दिल किसके लिए धडक़ता है। जी हां, ये कोई और नहीं, पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक complete कर ली है और अब वो विदेश छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि वाकई रणबीर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इससे पहले भी कछ साल पहले समंदर किनारे कैटरीना कैफ के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं और अब एक बार फिर कमोबेश वैसी ही तस्वीर दुनिया के सामने है।
यह वही माहिरा खान हैं, जो इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म रईस में दिखाई दी थीं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उनमें रणबीर कपूर और माहिरा खान एक सिगरेट पीते और सुकून का वक्त बिताते दिख रहे हैं। माहिरा ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है, जबकि रणबीर तस्वीर में अपने संजय दत्त वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। हालांकि अब भी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें कब और कहां क्लिक की गई थीं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं। जुलाई महीने में रणबीर कपूर संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग के सिलसिले में न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उस दौरान माहिरा भी अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में न्यूयॉर्क में ही थीं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें उसी दौरान ली गई थीं। इससे पहले मार्च में भी दोनों दुबई में साथ दिखे थे, जिस दौरान माहिरा, रणबीर के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही थीं।
दोस्तों भले ही यह तस्वीरें हाल की न हों, लेकिन इनके माध्यम से एक बात तो साफ हो गई है कि रणबीर कपूर ने माहिरा खान से ही मिलने के लिए विदेशी धरती का रुख किया है। वजह साफ है वो भारत नहीं आ सकती और रणबीर पाकिस्तान नहीं जा सकते हैं, इसलिए दोनों जॉर्जिया में मिलेंगे।
Published on:
22 Sep 2017, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.