रणबीर कपूर की मूवी ब्रह्मास्त्र 2 में उनकी मां का रोल निभाएंगी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड
नई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 08:57:31 pm
Ranbir Kapoor Mother Role in Brahmastra Part 2: ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा ने बॉक्सऑफिस पर खूब तहलका मचाया। निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की स्टारकास्ट भी तय हो चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात जो सामने आई है वो ये कि इस फिल्म में रणबीर कपूर की मां का रोल रणबीर की रियल लाइफ रह चुकीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निभाएंगी।


Bramhastra Part 2
Deepika Padukone Plays role of Mother in Brahmastra Part 2 Dev: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद अब जल्द ही आपको ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 (Brahmastra Part One Shiva) सिनामाघरों में देखने को मिलेगी। ब्रह्मास्त्र के पार्ट वन में रणबीर कपूर ने शिवा का लीड रोल निभाया था। जिसके पास अग्नि की शक्ति होती है। रणबीर ने फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये चार्ज कर किए थे। इस बार रणबीर कपूर ने अपनी फीस और भी बढ़ा दी है। इस बार रणबीर कपूर इस फिल्म के पार्ट 2 के लिए पूरे 40 करोड़ रुपए वसूल रहें हैं। तो वहीं आलिया भट्ट ने पहले पार्ट में ईशा का रोल निभाया था, जोकि शिवा की स्पार्क यानी की लाइट है उनकी जिंदगी, उसकी गर्लफ्रेंड है। इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएं थे। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये था। ये साल 2022 की सबसे एक्सपेंसिव फिल्मों में से एक थी। इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गुरू अरविंद का रोल निभाया था। अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने फिल्म में ब्रह्मा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) ने जुनून नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए मौनी ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इसके साथ ही अक्किनेनी नागार्जुन (Nagaarjun) ने फिल्म में अर्कियोलोजिस्ट की भूमिका निभाई थी, जोकि एक नंदी के रोल में थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए कुल 9-11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन अब जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है वो ये की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव' में अब रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड उनकी मां का रोल अदा करेंगी।