इसके अलावा रणबीर कपूर पहली बार अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, नागाअर्जुन, मौनी राय जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. साथ ही फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का कैमियो भी करते नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाले हैं.