
ranbir kapoor ranveer singh
कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन जारी है। इस मुश्किल वक्त में सभी लोग अपने घरों बंद है। वहीं बॉलीवुड सितारे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वे लगातार नए और पुराने वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर रहे है। हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों ही एक्टर डांस का मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर और रणबीर 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।
दोनों स्टार का यह थ्रोबैक वीडियो फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में दोनों ही एक्टर अमिताभ बच्चन के आइकोनिक सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर भी डांस कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार अपने पुराने वीडियो और फोटो को शेयर कर रहे है। पिछले दिनों आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अभिताभ बच्चन, करीना कपूर सहित कई सेलेब्स ने अपने पुरानी फोटो और वीडियो किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें, रणवीर सिंह फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता कपिल देव के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे, इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
Updated on:
17 May 2020 11:05 am
Published on:
17 May 2020 11:05 am
