सिर्फ व्यावसायिक पहलू के पीछे भागते हैं
आज के दौर के फिल्म मेकर्स पर बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि आज के निर्माता सिर्फ व्यावसायिक पहलू के पीछे भागते हैं, जब मैं असिस्टेंट के रूप में संजय लीला भंसाली के साथ काम करता था तब मैं घंटों-घंटों घुटनों पर बैठा रहता था। वो हमें मजबूत बनाने और दुनिया के सामने खड़े होने के लिए मारते थे और गालियां देते थे। संजय लीला भंसाली कठोर निर्देशक तो हैं, लेकिन वो ऐसा सिर्फ अपने साथ काम करने वाले के अच्छे भविष्य के लिए करते हैं।