24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर ने सबके सामने कबूला कि सिंगल नहीं हैं वो, साथ ही कही ये नॅाटी बात

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 22, 2018

ranbir kapoor

ranbir kapoor

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण काफी चर्चा में हैं। एक तरफ जहां 'संजू' 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है तो वहीं पर्सनल लाइफ में वो आलिया भट्ट से नजदीकियों के कारण भी काफी चर्चा में हैं।

जॉन अब्राहम के बाद अब सलमान खान को 'दिलबर' बनाएंगी नोरा फतेही

कहा- कभी नहीं रह सकता सिंगल
बता दें, रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'की शूटिंग में व्यस्त हैं।रणबीर और आलिया के बीच लिंकअप की चर्चा जोरों पर है। रणबीर से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल नहीं है और वह कभी भी सिंगल नहीं रह सकते।

आमिर के भांजे इमरान खान ने एक्टिंग छोड़ शुरू की नई पारी!

मानी आलिया से नजदीकियों की बात
रणबीर कपूर ने कहा ,'इस समय मैं सिंगल नहीं हूं और ना ही मैं कभी सिंगल रहा हूं। यह मेरा उत्तर है और मेरा उत्तर यही रहेगा। जीवन में प्यार और रिश्ते पाना बार-बार संभव नहीं हो पाता। अक्सर जीवन में जब आप लोगों से घबराते हैं। तो ऐसे लोगों का चुनाव करते हैं जो आपको अपना संपूर्ण समय दें। ताकि आप उसके साथ अपनी सभी बातों को साझा कर सके। जिसके चलते आप सहज महसूस करते हैं।'

सलमान की ऐक्ट्रेस भाग्य श्री के बेटे का SHOCKING वीडियो आया सामने, करने जा रहा है डेब्यू

रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म के जरिये वह पहली बार आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रणबीर के मित्र अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

PHOTOS: प्रफुल्ल पटेल की बेटी के रिसेप्शन में इन बॅालीवुड अदाकाराओं ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

VIDEO VIRAL: ऋतिक ने जारी की अपने बच्चों की ये खास वीडियो, सिखा रहे डर पर काबू करने का नुस्खा