5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर का माहिरा से आलिया ने कराया ब्रेकअप, अब ऐसे लेंगे बदला

जब से रणबीर ने करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की है, तब से उनका माहिरा से मिलना जुलना बंद हो गया। इसके पीछे कारण आलिया को बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jan 22, 2018

Ranbir Alia And Mahira

Ranbir Alia And Mahira

इन दिनों रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और करण जौहर से नाराज चल रहे हैं। वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि आलिया और रणबीर के बीच अफेयर चल रहा है। इससे पहले रणबीर का पाक अभिनेत्री माहिरा खान से अफेयर चलने की खबरें आईं थी। खबरों के अनुसार माहिरा और रणबीर की मुलाकात अक्सर विदेशों में होती थी। कुछ माह पहले रणबीर और माहिरा की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। दरअसल इस तस्वीर में माहिरा और रणबीर साथ में स्मोकिंग करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद माहिरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई। साथ ही पाकिस्तान में भी माहिरा के बारे में बहुत कुछ गलत बोला गया। तब रणबीर ने माहिरा का बचाव किया था। इसके बाद दोनों के प्यारे के चर्चे भी सुर्खियों में रहे। लेकिन जब से रणबीर ने करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की है, तब से उनका माहिरा से मिलना जुलना बंद हो गया। इसके पीछे कारण आलिया को बताया जा रहा है। खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया की रणबीर नजदीक आने लगे। इसके बाद आलिया और रणबीर के अफेयर की भी खबरें आ रही हैं। लेकिन इन खबरों से रणबीर परेशान हो गए हैं। इन्हीं कारणों को लेकर रणबीर अब आलिया और करण जौहर से खफा चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें करण के पब्लिसिस्ट्स ने मीडिया में फैलाई हैं। अब रणबीर चाहते हैं कि उनका नाम फिल्म की पब्लिसिटी के लिए यूज ना किया जाए। रणबीर नहीं चाहते कि उनका नाम आलिया से जोड़ा जाए। माना जा रहा है कि ऐसा करने से रणबीर और माहिरा के रिलेशन पर असर पड़ सकता है। वहीं रणबीर इस बात से भी परेशान हैं कि आलिया, कैटरीना की काफी अच्छी दोस्त है। वहीं आलिया का उनके ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से ब्रेकअप हो चुका है। इसलिए वह रणबीर से नजदीकियां बढ़ा रही है। बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अयान मुखर्जी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बचच्न और मौनी रॉय भी हैं। मौनी रॉय का इस फिल्म में नेगेटिव रोल है।