23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘रामायण’ में नहीं होगा रणबीर कपूर और यश का आमना-सामना, मेकर्स ने क्यों बनाया ये प्लान?

‘रामायण’ में नहीं होगा रणबीर कपूर और यश का आमना-सामना, मेकर्स ने क्यों बनाया ये प्लान?

Ramayana Movie: रामायण मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें रणबीर कपूर और यश का आमना-सामना नहीं होगा। यहां जानें क्या है मेकर्स का प्लान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 22 May 2025, 10:10 AM IST

Ramayana movie

रामायण फिल्म अपडेट

Ramayana Movie: रामायण इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सीता बनी साई पल्लवी और हनुमान बने सनी देओल के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मूवी का लेटेस्ट अपडेट आया है।

दर्शकों को ये जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों बड़े सितारे शायद ही फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करें।

यह भी पढ़ें: War 2: कियारा आडवाणी की फोटो पर राम गोपाल वर्मा का भद्दा कमेंट, ट्रोलिंग के बाद किया डिलीट

वाल्मीकि रामायण की असली कहानी

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निर्देशक नितेश तिवारी और उनकी टीम ने असली रामायण की कहानी को फिल्म में दिखाने का फैसला किया है। राम और रावण की कहानियां अलग-अलग चलती हैं और उनका सामना सीधा सिर्फ अंतिम युद्ध में ही होता है। 

सोर्स ने कहा- “राम को रावण के बारे में तभी पता चलता है जब सीता का हरण होता है।” ऐसा ही मूवी में भी दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘हेरा फेरी 3’ से पहले अक्षय कुमार की ये फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल, पहला पार्ट हुआ था हिट

रामायण अपडेट

रणबीर और यश के किरदार अलग-अलग ट्रैक पर चलते हैं। राम धर्म और संयम का प्रतीक हैं, जबकि रावण शक्ति और अहंकार का। जब ये दो दुनिया टकराती हैं, तब दर्शकों को क्लाइमैक्स में असली टक्कर देखने को मिलती है।

रणबीर कपूर का लुक 

फिलहाल रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए खास लुक अपनाया है, जिसे वो जल्दी बदल नहीं सकते। वहीं, रामायण की शूटिंग में देरी होने से रणबीर का शेड्यूल मेल नहीं खा रहा। 

यश ने शुरू कर दी है शूटिंग 

रणबीर ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। दूसरी ओर यश ने मई की शुरुआत में उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद अपनी शूटिंग शुरू की है। दोनों के शेड्यूल अलग-अलग होने के कारण भी एक ही सीन में आना संभव नहीं लग रहा।

रामायण रिलीज डेट

रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। मेकर्स का फोकस रामायण की असली आत्मा और भावनाओं को दिखाने पर है।