इसके बाद शुभांकर ने पूछा कि क्या उन्हें अक्षय कुमार और केसरी की टीम से कोई शिकायत है? रणदीप ने थोड़े तीखे लहजे में कहा, "देखिए, अगर मैं होता और जानता कि कोई और पहले से उस पर इतना काम कर चुका है, तो शायद मैं वो फिल्म नहीं करता। इंडस्ट्री में एक-दूसरे की मेहनत का सम्मान करना चाहिए। "मैंने कभी सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहा, लेकिन आज जब आप पूछ रहे हैं तो बता रहा हूं। मेरा गुस्सा सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमारी फिल्म में जो ईमानदारी थी, वो अधूरी रह गई।"