इसके साथ ही रानी मुखर्जी को IFFM अवॉर्ड की बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में भी नॅामिनेट किया गया है। हाल में इस बारे में जब रानी मुखर्जी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि,' भारत का झंडा फहराना मेरे लिए सम्मान की बात है। किसी भी भारतीय के लिए ये गर्व करने वाली बात होती है। अगर ये मौका किसी को देश के बाहर मिल रहा है तो खुशी दोगनी हो जाती है। मैं इस बात से काफी उत्साहित हूं कि मुझे इस काम के लिए चुना गया। मैं अभी से ही इस समारोह का हिस्सा होने को लेकर काफी उत्सुक हूं।'